पुलिस कमिश्नर का थाना निरीक्षण, चुनाव और रामनवमी को लेकर सख्त तैयारी

राजगंज, 22 मार्च (नि.सं.)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने थानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रज़ा ने भोरेर आलो थाना का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी सुदीप दत्त सहित अन्य पुलिसकर्मियों से बातचीत की और थाने के विभिन्न विभागों का जायजा लिया। समग्र स्थिति और तैयारियों की समीक्षा करने के बाद उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।


निरीक्षण के बाद पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रज़ा ने बताया कि चुनाव आयोग के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, यह सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही किसी भी तरह से मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश पर कड़ी नजर रखी जा रही है।इसके अलावा, आगामी रामनवमी के मद्देनजर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की बात कही गई है। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *