पुलिस क्वार्टर में चोरी के 24 घंटे के अंदर चोर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,22 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अब वो आम लोगों के साथ साथ पुलिस को भी अपना निशाना बना रहे है। जी हां, सिलीगुड़ी महिला थाने के पीछे स्थित पुलिस कैंपस से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां, चोर पुलिस कैंपस के क्वार्टर से बैटरी चोरी कर फरार हो गया। लेकिन, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस क्वार्टर से दो बैटरियों की चोरी हो गई थी। इस विषय में सिलीगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवायी गई। इधर, पुलिस कैंपस से चोरी होने की घटना के बाद से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सवालो के घेरे में थी। आखिरकार सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गुप्त सूत्रों की मदद से बीते रात बैटरी चोरी के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम राजा दास (22) है। वह देशबंधुपाड़ा इलाके का निवासी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को आरोपी सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा में चोरी की बैटरियों को बेचने की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिस ने अभियान चलते हुए दोनों बैटरियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *