पुलिस ने गांजा तस्करी को किया नाकाम, गांजे के साथ दो मादक व्यवसायी गिरफ्तार

फांसीदेवा, 31 मई (नि.सं)। पुलिस ने गांजे के साथ दो मादक व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद फांसीदेवा थाना अंतर्गत घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने अभियान चलाकर घोषपुकुर इलाके में असम से कोलकाता जा रहे एक चार पहिया वाहन को जब्त किया।


इसके बाद तलाशी के दौरान उसमें से गांजा से भरा एक बैग बरामद हुआ। जिसमें से 40 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही बीरपाड़ा के निवासी अजीत मंडल और मोहम्मद रबीउल को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *