प्रधाननगर पुलिस के हत्थे चढ़े चार बदमाश

सिलीगुड़ी,21 सितंबर(नि.सं.)। प्रधाननगर थाने की पुलिस ने डकैती के उद्देश्य से जमा हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शिवा बर्मन, खोकन महंत, राकेश शाह और मिथुन खतीक है।


बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि दागापुर चाय बागान संलग्न मैदान में बदमाशों का एक गिरोह जमा हुआ है। इसी के आधार पर प्रधाननगर थाने की पुलिस ने वहां अभियान चलाया और चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि, पुलिस की आने की भनक मिलते ही कई बदमाश फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों का गिरोह प्रधाननगर थाना इलाके में छिनतई या डकैती की योजना बना रहा था। आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाले कई हथियार बरामद किए गए है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibom