प्रतिबंध का उल्लंघन कर बालू की चोरी, ट्रैक्टर व डंपर जब्त, एक गिरफ्तार

फांसीदेवा,13 सितंबर (नि.सं.)। प्रतिबंध के बावजूद दिनदहाड़े फांसीदेवा के विधाननगर में महानंदा नदी से बालू चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


बताया गया है कि विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलाशी अभियान चलाया। उस वक्त वैध कागजात नहीं दिखा पाने के कारण बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया। साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मिनरेल अहमद है। साथ ही बालू लदे एक डंपर को भी जब्त किया गया।

पुलिस को देखकर चालक डंपर छोड़कर भाग गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। वहीं, पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर और डंपर को अपने कब्जे में लेकर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibom