राजगंज में महाशिवरात्रि पर 75वीं शिव पूजा और चार दिवसीय मेले की तैयारियां तेज

राजगंज, 13 फरवरी(नि.सं.)। महाशिवरात्रि के अवसर पर राजगंज के कालीनगर के पास स्थित प्राचीन भद्रेश्वर मंदिर में 75वीं शिव पूजा और चार दिवसीय मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मंदिर परिसर को सजाने-संवारने का कार्य शुरू हो चुका है।
यह ऐतिहासिक मंदिर स्थानीय आस्था और लोकविश्वास का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष शिव चतुर्थी के अवसर पर यहां भव्य शिव पूजा और मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 15 फरवरी से 19 फरवरी तक चार दिन तक मेला आयोजित होगा। विभिन्न इलाकों से दुकानदार अपने सामान के साथ पहुंच चुके हैं और मेले में दुकानें लगाने का काम तेजी से जारी है। राजगंज ब्लॉक के अलावा जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी सहित आसपास के कई क्षेत्रों से हर साल श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *