पूजा से पहले प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने को-ऑडिनेटरों को लेकर की वर्चुअल बैठक

सिलीगुड़ी,14 अक्टूबर (नि.सं.)। पूजा से पहले सिलीगुड़ी के नगर निगम के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने वार्ड के को-ऑडिनेटरों को लेकर आज एक वर्चुअल बैठक की है। पूजा में अब कुछ दिन रह गये है।


इसके बाद पूरा राज्य दुर्गोस्तव में झूम उठेगा। शारदीय उत्सव के दौरान शहर को स्वस्थ रखने के लिए प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने आज सिलीगुड़ी नगर निगम के को-ऑर्डिनेटरों के साथ एक वर्चुअल बैठक की है।

इस बैठक में दुर्गोत्सव को लेकर कई चर्चा की गयी। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार प्रशासन की ओर से पूजा मंडलों को सैनिटाइज किया जायेगा। इतना ही नहीं डेंगू और कोरोना से निपटने के लिए सभी पूजा पंडालों में विभिन्न पोस्टर लगाए जाएंगे।नगर निगम की ओर से मास्क व सामाजिक दूरी पर भी नजर रखा जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *