राहुल गांधी के सांसद पद खारीज करने के विरोध में फांसीदेवा घोषपुकुर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

फांसीदेवा,25 मार्च (नि.सं.)। फांसीदेवा घोषपुकुर युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सांसद पद खारीज करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया है। बताया गया है कि आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फांसीदेवा के घोषपुकुर स्थित पार्टी कार्यालय से एक रैली निकाली।


इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस के सदस्यों को रोकने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल देखा गया।

इस संबंध में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि मोदी के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। दीदी और मोदी के समझौते पर टीम बी पुलिस काम कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *