सिलीगुड़ी, 25 मार्च (नि.सं.)। रेलवे अस्पताल की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गये। यह घटना आज दोपहर सिलीगुड़ी के 34 नंबर वार्ड अंतर्गत मोड़ बाजार में घटी है।
बताया गया है कि आज एनजेपी रेल अस्पताल की दीवार दोपहर के समय अचानक गिर गई। उस समय कई लोग सड़क से गुजर रहे थे।जिसके चलते कुछ लोग घायल हुए। घटना के बाद घायलों को बरामद कर अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलवे अस्पताल की दीवार अचानक गिर गई। हालांकि,कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दीवार की जल्द मरम्मत की मांग की।
