राजगंज में भाजपा के झंडे में कंडोम लटकाने का आरोप तृणमूल पर, शिकायत दर्ज

राजगंज,29 जून(नि.सं.)। पार्टी के झंडे में कंडोम लटकाने का आरोप उठे है। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए जगह-जगह पार्टी के झंडे लगाए गए है। इसके बाद देखा गया कि आज पार्टी के झंडे पर कंडोम बांधे गए है। यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज के शिकारपुर इलाके में घटी है। भाजपा नेतृत्व ने इस घटना को अंजाम देने का आरोप तृणमूल पर लगाए है।


भाजपा की ओर से थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। बताया गया है कि शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत डिपो लाइन के 51 नंबर बूथ के भाजपा पंचायत उम्मीदवार के समर्थन में शिकारपुर चाय बागान के डिपो लाइन में उनके प्रचार के लिए इलाके में पार्टी के कई झंडे लगाए गए हैं। आज सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा कि किसी ने भाजपा के झंडे पर कंडोम लटका दिया है।

सूचना मिलने के बाद बेलाकोवा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा के किसान मोर्चा के जलपाईगुड़ी जिले के अध्यक्ष नकुल दास ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के किसी व्यक्ति ने ऐसा किया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में तृणमूल के अंचल अध्यक्ष नारायण बसाक ने कहा कि हम किसी भी पार्टी के झंडे पर ऐसी चीजें लगाने का समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन हमारी पार्टी पर भाजपा के आरोप बेबुनियाद हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomCASİBOMholiganbet girişcasibomcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişcasibom güncelcasibomcasibom girişbahis siteleriCasibom Girişcasibom girisiCasibomgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/