राजगंज, 20 दिसंबर(नि.सं)। राजगंज के बिन्नागुड़ी सर्किल की 42वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार, बिन्नागुड़ी सर्किल के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों और शिशु शिक्षा केंद्रों के विद्यार्थियों को लेकर यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।
आमबाड़ी–फालाकाटा चिंतामोहन उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यालयों के 225 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों के लिए उपयुक्त विभिन्न श्रेणियों में कुल 34 खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने किया। इस अवसर पर चिंतामोहन उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक शंकर मंडल, बाबलू राय, तुषार दत्त सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली।
