राजगंज, 15 मार्च (नि.सं.)। एसआईआर के नाम पर पश्चिम बंगाल के लोगों को परेशान किए जाने और गैस आपूर्ति में अव्यवस्था व असामान्य मूल्यवृद्धि के विरोध में राजगंज ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई।रविवार को राजगंज ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस बाइक रैली में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली में तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल के प्रवक्ता देबांग्शु भट्टाचार्य मौजूद थे। इसके साथ ही राजगंज के विधायक खगेश्वर राय सहित पार्टी के कई अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बताया गया कि यह बाइक रैली राजगंज से शुरू हुई और बेलाकोबा, गेटबाजार, अमबाड़ी सहित पूरे राजगंज ब्लॉक का परिक्रमा किया। रैली के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।
