राजगंज के बिहारुहाट स्थित फैक्ट्री से श्रमिक का फंदे से लटकता शव बरामद

राजगंज,28 अक्टूबर (नि.सं.)। राजगंज के बिहारुहाट स्थित एक फैक्ट्री से एक श्रमिक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम संजय गोप है। वह घर बांकुड़ा जिले का निवासी था। बताया गया है कि संन्यासिकाटा के बिहारुहाट इलाके में पोल्ट्री के अंडों से बच्चे पैदा करने की एक हैचरी है। वहां करीब 60 श्रमिक काम करते हैं। कल रात करीब 8 बजे फैक्ट्री से उक्त श्रमिक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया।


खबर लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री का लेबर इंचार्ज श्रमिकों पर अत्याचार करता है। उन्हें संदेह है कि श्रमिक की मौत के लिए लेबर इंचार्ज जिम्मेदार है। इसलिए उन्होंने पूरी घटना की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। उस फैक्ट्री के अकाउंटेंट प्रियजीत राय ने बताया कि संजय नामक श्रमिक कल नाइट शिफ्ट में काम कर रहा था। इसलिए दिन में वह फैक्ट्री के कमरे में सो रहा था। रात 8 बजे ड्यूटी के दौरान अन्य श्रमिक संजय को बुलाए गए तो उसका फंदे से लटकता शव देखा।

राजगंज थाने के पुलिस सूत्रों के अनुसार,बिहारूहाट के हैचरी से एक श्रमिक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि लेबर इंचार्ज श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार करता था। इसलिए उसे हिरासत में लिया गया है। यदि मृतक के परिजन लिखित शिकायत देंगे तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MARScasibomcasibom girişCasibom Bonuscasibom mobil girişhttps://www.cellerini.it/girişcasibom girişcasibomcasibom girişbahsegelmarsbahiscasibom resmi girişcasibom