राजगंज के करतोआ नदी से युवक का शव बरामद

राजगंज,17 मई (नि.सं.)। राजगंज के करतोआ नदी से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम संजीत उरांव(25) है। वह राजगंज के सुखानी ग्राम पंचायत अंतर्गत बैरागीपाड़ा में एक चाय बागान मेंं श्रमिक के रूप में काम करता था।


बताया गया है कि युवक कल सुबह साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम करतोआ नदी से युवक का शव बरामद किया गया। प्राथमिक अनुमान है कि करतोआ नदी में नहाने के दौरान कोई घटना घटी होगी। आज शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *