राजगंज के पाघालूपाड़ा युवक संघ महिलावृंद का खंभ पूजन संपन्न

राजगंज,16 अगस्त (नि.सं.)। पाघालूपाड़ा युवक संघ महिलावृंद ने खंभ पूजन के माध्यम से दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल ताइवान के बौद्ध मंदिर के तर्ज पर पूजा मंडप बनाया जाएगा। यह दुर्गा पूजा राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के साहूडांगी संलग्न पाघालूपाड़ा में महिलाओं द्वारा आयोजित की जाती है।


आज उन्होंने खंभ पूजन के साथ अपनी तैयारी शुरू की है। इस दौरान राजगंज के विधायक खगेश्वर राय मौजूद थे। इस संबंध में पूजा कमिटी के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा का संचालन महिलाएं करती हैं। पूजा मंडप ताइवान के बौद्ध मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। बजट करीब 12 लाख रुपये रखा गया है। पूजा के साथ-साथ चार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उन्हें उम्मीद है कि इस साल पूजा में भारी भीड़ उमड़ेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *