राजगंज में घर से महिला का फंदे से लटकता शव बरामद

राजगंज, 6 जनवरी (नि.सं.)। राजगंज के संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत कोयालीगछ में सोमवार सुबह घर से एक महिला का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृत महिला का नाम मामुनी दास (40) है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला की शादी करीब 20 साल पहले सिलीगुड़ी में हुई थी। करीब दो साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया। तब से महिला अपने पिता के घर पर ही रहती थी।महिला का 18 साल का एक बेटा भी है।

आज सुबह वह उठकर घर का काम कर रही थी, लेकिन सुबह दस बजे उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *