राजगंज,1 मई (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अब्दुल रहीम (36) है। वह राजगंज के पानीकौरी ग्राम पंचायत अंतर्गत पयाचरी इलाके का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि राजगंज में इस साल होने वाले आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा चल रहा है। इसी के आधार पर अभियान चलाकर सट्टा लगाने के आरोप में फाटापुकुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, कई लोग फरार हो गये।
आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और 4500 रुपये बरामद किए गए है। राजगंज पुलिस की ओर से बताया कि क्रिकेट सट्टे में आसपास के इलाके के कई लोग लिप्त है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
