राजगंज,8 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी क नाम खिरेन राय (50) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी खिरेन उक्त किशोरी का पड़ोसी है। किशोरी आरोपी के घर पर टीवी देखा करती थी। परिवार की ओर से किशोरी की जांच करवाई गई तो उन्हें पता चला कि किशोरी गर्भवती है। अंत में किशोरी ने पूरी घटना परिवार वालों को बताई।
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि बीते फरवरी महीने में शाम को किशोरी पड़ोसी खिरेन राय के घर टीवी देखने गई थी। घर वापस लौटते वक्त रास्ते में खरीन राय ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
जिसके बाद परिवार वालों ने पूरी घटना के संबंध में बेलाकोवा थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालज में पेश किया गया है।
