राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर ने वाहन को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे वाहन सवार

राजगंज, 7जनवरी (नि.सं.)। सिग्नल पर खड़े चार पहिया यात्रीवाही वाहन में एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी।जिसके चलते वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना आज सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के तालमा मोड़ इलाके में घटी है। बताया गया है कि एक यात्री चारपहिया वाहन सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी की ओर जा रहा था।


तालमा संलग्न इलाके में ट्रैफिक सिग्नल होने के कारण यात्रीवाही वाहन रूका था।तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने खड़े चार पहिया वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे चार पहिया वाहन सामने खड़े दूसरे वाहन से टकरा गया।

इस घटना में चारपहिया वाहन का अगला और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई। सूचना पाकर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *