राजगंज के आमबाड़ी में पक्की सड़क का शिलान्यास 

राजगंज, 10 मार्च(नि.सं)। विधायक खगेश्वर रॉय ने राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुरी ग्राम पंचायत के आमबाड़ी इलाके में पक्की सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी की आर्थिक मदद से बनेगी।
जानकारी के अनुसार, लगभग 58 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का काम किया जाएगा। मंगलवार को राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने इस सड़क का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समिजुद्दीन अहमद, अंचल अध्यक्ष विजय दास, दिपेन प्रमाणिक, तुषार दत्त और भास्कर राय सहित कई स्थानीय नेता और इलाके के निवासी उपस्थित थे। काफी समय से इस क्षेत्र की सड़क की हालत खराब थी। नई पक्की सड़क बनने के बाद स्थानीय लोगों के आवागमन में काफी सुविधा होने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *