राजगंज, 21 अप्रैल (नि.सं.)। पाटाकाटा व बेलाकोबा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बेलाकोबा अंचल के डांगापारा और मंथनी इलाकों के अलावा पाटाकाटा क्षेत्र के पाद्रीकुटिर, लेबुडांगा और नाहाटा चाय बागानों में तेंदुए देखे गए है। पिछले बुधवार को चाय की पत्तियां तोड़ते समय नाहाटा चाय बागान का एक श्रमिक तेंदुए के हमले में घायल हो गया था। जिसके बाद उसी दिन बागान में वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। हालांकि, अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
इस बीच, आज एक बार स्थनीय निवासियों ने तेंदुए को देखा। जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। जिस वजह से स्थनीय निवासियों ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
