राजगंज बीडीओ कार्यालय के समक्ष भाजपा का धरना

राजगंज, 4 सितंबर (नि.सं.)। आरजी कर घटना के विरोध में भाजपा ने राजगंज बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। दरअसल, भाजपा ने राज्य भर में बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है। इसी के मद्देनजर भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक राजगंज बीएलएलआरओ कार्यालय क्षेत्र में एकत्र हुए। वहां से रैली के माध्यम बीडीओ कार्यालय के सामने पहुंचे। इस दौरान राजगंज थाने की पुलिस ने रैली को भाजपा को बीडीओ कार्यालय के गेट के सामने रोक दिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक बीडीओ कार्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठ गये।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा के राजगंज ब्लॉक संयोजक निताई मंडल, राजगंज उत्तर मंडल अध्यक्ष अर्जुन मंडल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष सुशांत रॉय,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नकुल मंडल, दिलीप चौधरी और देबाशीष डे उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *