‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ योजना के तहत विकास कार्यों का शिलान्यास

राजगंज, 11 फरवरी(नि.सं.)। ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ योजना के तहत राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। बुधवार को राजगंज ब्लॉक के चार ग्राम पंचायत कुकुरजान, सन्न्यासीकाटा, बिन्नागुड़ी और मान्तादाड़ी में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से इन कार्यों की शुरुआत की गई।जानकारी के अनुसार, बिन्नागुड़ी आंचल में करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। आवेदकों के प्रस्तावों के आधार पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट सहित कई जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, जिला परिषद सदस्य रणबीर मजूमदार, उत्तरा बर्मन, ग्राम पंचायतों के प्रधान समिजुद्दीन अहमद सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *