पथश्री परियोजना के तहत राजगंज में चार पक्की सड़कों का शिलान्यास

राजगंज, 2 जनवरी (नि.सं.)। पथश्री परियोजना के तहत राजगंज में चार पक्की सड़कों के निर्माण का शिलान्यास विधायक खगेश्वर राय ने किया। शुक्रवार को राजगंज ब्लॉक के मझियाली पंचायत क्षेत्र में दो पक्की सड़कों, कुकुरजान अंचल में एक तथा सुखानी ग्राम पंचायत में एक सड़क मिलाकर लगभग 8 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।


इन सड़कों का निर्माण पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लगभग 8 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता से किया जाएगा।

इस मौके पर विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हुई है। इन चार सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।


शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक के अलावा राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रुपाली दे सरकार, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, युवा अध्यक्ष नीलाद्री बोस, सुखानी ग्राम पंचायत के प्रधान परिमल राय, मझियाली ग्राम पंचायत के प्रधान सुमित दत्त, फरजान अली, हेमंत राय सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *