राजगंज में 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक

राजगंज, 14 जुलाई (नि.सं.)। राजगंज के सीतागुड़ी में 21 जुलाई को शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले बैठक का आयोजन किया गया। किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को इस बैठक का आयोजन किया गया।
मालूम हो कि 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतल्ला में शहीद दिवस कार्यक्रम में राजगंज ब्लॉक और राजगंज विधानसभा क्षेत्र से कई हजार कार्यकर्ता-समर्थक हिस्सा लेंगे। इसी वजह से इस दिन जाने से पहले तैयारी स्वरूप बैठक की गई।
किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस कमेटी के राजगंज ब्लॉक के अध्यक्ष अहिदर रहमान ने कहा कि शहीद दिवस कार्यक्रम के लिए राजगंज से हजारों कार्यकर्ता-समर्थक जायेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए 2-3 बसों की व्यवस्था की गई है। आज बैठक में इन सभी विषयों पर चर्चा की गई।
आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए पंप सेट उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। बैठक में उन लाभों को किसानों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर भी चर्चा हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *