सांसद राजू बिष्ट ने फांसीदेवा में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में किया प्रचार 

फांसीदेवा, 3 अप्रैल (नि.सं.)। सांसद राजू बिष्ट ने फांसीदेवा से भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू के समर्थन में बिजलीमोनी टी गार्डन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के पास पहुंचकर हाथ जोड़कर वोट की अपील की। 
सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि अगर मोदी सरकार बनी तो पश्चिम बंगाल भारत में रहेगा, अगर तृणमूल सरकार बनी तो यह बांग्लादेश बन जाएगा।
सांसद ने यह भी कहा कि असम में चाय श्रमिकों को बहुत सारी सुविधाएं मिलती है और बंगाल में कुछ भी नहीं मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मोदीजी बंगाल में सत्ता में आए तो सैलरी 350 रुपये होगी और श्रमिकों को जमीन का हक मिलेगा। उन्होंने कहा, यह चुनाव पानी, सड़क और नालियों के बारे में नहीं है, यह चुनाव बंगाल के वजूद की लड़ाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *