रामनवमी के मौके पर मेयर गौतम देव ने घर में की राम पूजा, गाया भजन और शोभायात्रा में हुए शामिल

सिलीगुड़ी, 27 मार्च (नि.सं.)। रामनवमी की सुबह सिलीगुड़ी के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार तथा मेयर गौतम देव ने अपने घर पर भगवान राम की पूजा-अर्चना की।
इस दिन उन्होंने अपने घर के मंदिर में भगवान राम की आराधना की और पूजा के बाद राम भजन भी गाया। उन्हें ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए भी सुना गया। इसके बाद उन्होंने शहर के विभिन्न मंदिरों का दौरा किया और रामनवमी की शोभायात्रा में भी शामिल हुए।
गौतम देव ने कहा कि भगवान राम हर किसी के दिल में बसे है और उनके दिखाए रास्ते पर लोग सदियों से चलते आ रहे है। साथ ही उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करने का संदेश भी दिया। देव ने यह भी टिप्पणी की कि उन्होंने भाजपा को ध्यान में रखते हुए राम भजन गाया और कहा कि “सद्बुद्धि का उदय होना ही आवश्यक है।
हालांकि इस मुद्दे पर सिलीगुड़ी के भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गौतम देव बहुत कुछ करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *