रामकृष्णदेव के जयंती के अवसर पर सिलीगुड़ी में निकाली गई रंगारंग शोभायात्रा

सिलीगुड़ी,1 मार्च(नि.सं.)। श्री रामकृष्ण परमहंसदेव की 190वीं जयंती के अवसर पर सिलीगुड़ी रामकृष्ण मिशन की ओर से एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष समेत अन्य उपस्थित थे। रामकृष्ण परमहंसदेव की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


इस शोभायात्रा में रामकृष्ण मिशन के सदस्यों के साथ-साथ कई धार्मिक संस्थानों और विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्राएं शामिल हुए। इस संबंध में रामकृष्ण मिशन के महाराज विश्वधरानंद ने कहा कि श्री रामकृष्ण देव की जयंती के अवसर पर आज शोभायात्रा समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।इस शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *