राजगंज, 5 अगस्त, (नि.सं.)। राम मंदिर के भूमिपूजन के अवसर पर राजगंज में पूजा और यज्ञ का आयोजन किया गया है।भाजपा के राजगंज उत्तर मंडल द्वारा बेलाकोवा मंडल कार्यालय में उक्त धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान उत्तर मंडल के अध्यक्ष अनिल बर्मन, महासचिव संजय कुमार घोष, किसान मोर्चा के जिला सचिव नकुल दास, तपन राय सामेत अन्य लोग उपस्थित थे।
