रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा, 81 झांकियां सजेंगी, शहर में तैयारियां जोरों पर

सिलीगुड़ी, 27 मार्च (नि.सं.)। श्री रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से 30 मार्च को रामनवमी के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। श्री रामनवमी महोत्सव समिति के सदस्यों ने आज सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन की इसकी जानकारी दी है।


बताया गया है 30 मार्च को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर यह शोभायात्रा मल्लागुड़ी स्थित हनुमान मंदिर से निकलेगी। यह शोभायात्रा महात्मा गांधी मोड़ से होते हुए विभिन्न मार्गां की परिक्रमा कर एसएफ रोड स्थित हिंदी हाई स्कूल पर समाप्त होगी। चंपासारी, शिव मंदिर, बागडोगरा, फापरी, फूलबाड़ी सहित विभिन्न स्थानों से निकाली गई शोभायात्रा मुख्य शोभायात्रा में आकर शामिल होंगी। इस दौरान सुरक्षा, एंबुलेंस समेत तमाम इंतजाम रहेंगे।

इस शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के तौर पर 81 झांकियां होंगी। झांकी के माध्यम से अयोध्या के राम मंदिर,काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि को प्रदर्शित किया जाएगा। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहेंगे।


श्री रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष देबब्रत मित्र ने कहा रामनवमी शोभायात्रा में 5 लाख लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा में 81 झांकियां निकलेगी। जो शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करेंगी। साथ ही भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *