राजगंज में छिन्नमस्तक काली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजगंज, 9 नवंबर (नि.सं.)। साहूडांगी स्थित छिन्नमस्तक काली पूजा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य काली पूजा के करीब सात दिन बाद शुक्रवार को राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के साहूडांगी के संलग्न आश्रम पाड़ा में छिन्नमस्तक काली मां पूजा का आयोजन किया गया। जहां कल शाम से ही राजगंज सहित उत्तर बंगाल के विभिन्न स्थानों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि राजगंज के साहूडांगी और पघालुपारा के निवासियों ने संयुक्त रूप से छिन्नमस्त काली पूजा का आयोजन किया जाता है। इस साल भी पूजा में दो सौ से अधिक पाठा और एक हजार से अधिक कबूतरों की बलि दी गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *