फांसीदेवा,18 मार्च(नि.स.)। फांसीदेवा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रीना टोप्पो एक्का ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वह कभी चाय बागान के श्रमिकों को प्रणाम कर तो कभी हाथ जोड़कर उनसे समर्थन मांगते नजर आई।
आज खोरीबाड़ी के थानझोड़ा चाय बागान इलाके में उन्होंने प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान दार्जिलिंग जिला तृणमूल के चेयरमैन, आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष और फांसीदेवा विधानसभा के कोऑर्डिनेटर भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने चाय श्रमिकों से तृणमूल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं, आज सीपीआईएम से करीब 150 लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।
रीना टोप्पो एक्का ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया, जबकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास हर घर तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर भारी मतों से जीत हासिल कर मुख्यमंत्री को यह जीत समर्पित करेंगे।
