सिलीगुड़ी, 5 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत मेडिकल चौकी की पुलिस ने नाबालिगा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 70 वर्षीय एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बुद्ध रत्न आनंद है। वह कावाखाली इलाके का निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिगा घर में दूध पहुंचाने का काम करती है। इस दौरान बुद्ध रत्न आनंद नाबालिगा के साथ लगातार यौन उत्पीड़न करता आ रहा था। इसके साथ ही वह नाबालिगा को डराया और धमकाया भी करता था। जिससे नाबालिगा काफी सहम चुकी थी। आखिरकार नाबालिगा का सब्र का बांध टूटा और उसने बीते कल अपनी मां को पूरी घटना बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने इस विषय में मेडिकल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
