आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुर्ष्कम और हत्या, उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टरों ने बलाई हड़ताल

सिलीगुड़ी,12 अगस्त (नि.सं.)। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुर्ष्कम और हत्या की घटना के विरोध में राज्य भर के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी डॉक्टर हड़ताल पर चले गये। उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सुबह से ही डॉक्टर हड़ताल पर हैं। मेडिकल जरूरी विभाग के सामने जूनियर डॉक्टर धरने पर बैठे है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना सामने आने के बाद से चिकित्सक विरोध प्रदर्शन कर रहे है।


आज उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हड़ताल के कारण आउटडोर सेवाएं बंद हैं। हालांकि, मरीजों के लिए आपातकालीन विभाग की सेवाएं सामान्य हैं। आंदोलनरत डॉक्टरों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने राज्य के हर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।इस हड़ताल के कारण उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल आये मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobet