राजगंज, 26 मार्च(नि.सं.)। जमीन के ऊपर से आलू की गाड़ी ले जाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की घटना घटी है। घटना मंगलवार की रात राजगंज ब्लॉक के सुखानी ग्राम पंचायत के चोरियापाड़ा में घटी है। राजगंज पुलिस ने फायरिंग के आरोप में एक व्यक्ति को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि राजगंज ब्लॉक के चोरियापाड़ा में दो परिवारों ने अपनी जमीन पर आलू की खेती की है। जमीन से ट्रॉली तक आलू लाने के लिए दोनों को दोनों की जमीन से होकर गुजरना पड़ता है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी।
आलू किसान शाहजहां अली और मोकसेद अली का आरोप है कि अमीनुर इस्लाम और अजीदुल इस्लाम हमारी जमीन पर ट्रॉली में आलू ले गए। उस समय कहा गया था कि मेरे आलू को भी उसके जमीन से ले जाने दिया जायेगा। लेकिन उन्होंने आलू ले जाने से रोक दिया। इसे लेकर विवाद हो गया। उस वक्त कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग की गयी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि पिटाई की घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए।
इस बीच, अमीनुर इस्लाम और अजीदुल इस्लाम ने गोली चलाने की बात स्वीकार किया, लेकिन उनका आरोप है कि शाहजहां और मोकसेद अली ने भी गोली चलाई है। उन्होंने कहा, शाहजहां और मोकसेद ने हमें अपनी जमीन पर आलू ले जाने की इजाजत नहीं दिया। बीती रात जब गाड़ी में आलू लादा जा रहा था तो उन्होंने हमला कर दिया।
जिससे परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। इसके अलावा घर पर भी हमला किया जाता है। आत्मरक्षा में उनकी लाइसेंसी बंदूकों से दो राउंड फायरिंग किया।
इस घटना को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अब्दुल खालिक नामक एक शख्स को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को शख्स को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है।