सिलीगुड़ी,5 जनवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की पुलिस व एसओजी ने दो रेस्टोरेंट में अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही इस मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम संजोक राई(29), तेनजिंग भुचुंग भूटिया (45)और गोपेन राई(44) है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधान नगर थाना अंतर्गत सालबाड़ी स्थित दो रेस्टूरेंट में अवैध रूप से शराब बेचा जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही गुरूवार रात को प्रधान नगर थाने की पुलिस व एसओजी ने उक्त रेस्टूरेंटों में संयुक्त अभियान चलाया और भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। वहीं, तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। आज आरोपियो को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।