सिलीगुड़ी में डकैती की साजिश नाकाम, 4 बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 19 फरवरी (नि.सं)। भक्तिनगर थाने की पुलिस ने बड़ी वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया है। पीसी मित्तल बस टर्मिनस इलाके में डकैती की साजिश रच रहे 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पीसी मित्तल बस टर्मिनस के पास 10–12 बदमाश किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही भक्तिनगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन पंडित, मोहम्मद विपुल इस्लाम, भाषा राजबंशी नेदू और अरुण छेत्री के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार भी बरामद किए है।
पुलिस का अनुमान है कि आरोपी भक्तिनगर इलाके में बड़ी चोरी या डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *