सिलीगुड़ी में फिर डकैती की साजिश नाकाम, छह गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 19 दिसंबर(नि.सं)। एनजेपी थाने की पुलिस ने एक बार फिर डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एनजेपी थाना क्षेत्र के भुट्टाबाड़ी, श्मशानबस्ती इलाके में एक खाली जगह पर कुछ बदमाश असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने की नीयत से इकट्ठा हुए थे। देर रात गुप्त सूचना मिलने के बाद एनजेपी थाना की पुलिस टीम ने मौके पर अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही कई बदमाश मौके से फरार हो गए, हालांकि छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबोध मंडल, मिथिलेश मालाकार, कृष्णा सिंह, विक्की सिंह, अमित विश्वास और बिपिन तांती के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से धारदार हथियार भी बरामद किए है। शुक्रवार को सभी छह आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *