स्कूल से गैस सिलेंडर और वॉटर पंप चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,1 जनवरी (नि.सं.)। स्कूल के मिड डे मील घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और वॉटर पंप चोरी करने के आरोप में प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तरी किया है। आरोपियों के नाम शंभू विश्वास (29) और विकास बर्मन (20) है।


ये दोनों समर नगर इलाके निवासी है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि 22 दिसंबर की रात बदमाशों ने चंपासारी के एक सरकारी स्कूल के मिड डे मील घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के संबंध में स्कूल प्रबंधन की तरफ से प्रधान नगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

शिकायत के आधार पर जांच में जुटी प्रधान नगर थाने की सादे पुलिस की पुलिस ने बीते रात को समर नगर इलाके से शंभु विश्वास और विकास बर्मन नामक दो युवकों को उनके घर से गिरफ्तार किया। साथ ही दोनों के घर से स्कूल से चोरी हुए गैस सिलेंडर और वॉटर पंप भी बरामद किया गया।आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO