सड़क दुर्घटना में मारे गए 12 वीं सशस्त्र वाहिनी के पुलिसकर्मी तापस बमर्न को दी गयी अंतिम विदाई

राजगंज, 12 सितंबर (नि.सं.)। सड़क दुर्घटना में 12 वीं सशस्त्र वाहिनी के पुलिसकर्मी तापस बमर्न की मौत हो गयी है। आज सहकर्मियों ने उन्हें अंतिम विवाई दी।आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को फूलबाड़ी के पुलिस बैरक में लाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विवाई दी गयी। इस दौरान आईजी सीएस लेप्चा, डीआईजी समित लेप्चा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


बताया गया है कि तापस बर्मन 2012 से नौकरी कर रहे थे। वह कूचबिहार जिले के तूफानगंज के अंदोरान फूलबाड़ी इलाके के निवासी थे। तापस बर्मन की पत्नी व एक तीन साल की बेटी है। वह राज्य सशस्त्र पुलिस के कमांडिंग ऑफिसर देवश्री चट्टोपाध्याय के सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त थे। इस दुर्घटना में कमांडिंग ऑफिसर और उनके चालक मनोज साहा की भी मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात को ऑफिसर देवश्री चट्टोपाध्याय अपने सुरक्षा गार्ड तापस बमर्न को साथ लेकर एक स्कार्पियो वाहन से सिलीगुड़ी के डाबग्राम स्थित बटालियन के सदर विभाग से कोलकाता के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे दादपुर थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालू लदे एक ट्रक को उक्त वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में वाहन का कचूमर निकल गया था।


जिसके चलते घटनास्थल पर ही देवश्री चटर्जी की मौत हो गई थी। दूसरी ओर, उनकी वाहन के चालक मनोज साहा और सुरक्षा गार्ड तापस बर्मन को गंभीर हातल में अस्पताल ले जाया गयाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। देवश्री चट्टोपाध्याय कोलकाता के बेहाला के पर्णश्री के निवासी थी और चालक मनोज साहा मालदा का निवासी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *