जलपाईगुड़ी,3 मई (नि.सं.)। शारीरिक दिव्यांग को दरकिनार करते हुए नयन माध्यमिक परीक्षा अच्छे परिणाम प्राप्त किया है। उसकी ऊंचाई मात्र दो फुट है। नयन दत्त 553 अंक लेकर स्कूल टॉपर बना है। नयन दत्त जलपाईगुड़ी के बहादुर मुन्नाज हैप्पी होम हाई स्कूल का छात्र है। नयन जलपाईगुड़ी के राऊत बागान का रहने वाला है। पिता किसान हैं। नयन की उपलब्धि से स्कूल, शिक्षक, पड़ोसी और माता-पिता खुश हैं।
नयन ने कहा कि यह सफलता पढ़ाई की बदौलत मिली है। मैं कलेक्टर बनना चाहता हूं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि नयन पर सभी को गर्व है। उसकी सफलता अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगी।