स्कूटी चोरी के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 फरवरी(नि.सं.)।स्कूटी चोरी के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करते हुए चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली निवासी सतपाल जिंदल 20 तारीख की सुबह अपनी स्कूटी स्टेशन फीडर रोड पर पार्क करके बाजार गए थे। आधे घंटे बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी गायब हो गई है।


काफी खोजबीन के बाद भी जब स्कूटी नहीं मिली, तो उन्होंने सिलीगुड़ी थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न स्रोतों का उपयोग करने के साथ-साथ एसएफ रोड के अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस को पता चला कि स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी विशाल राउत है, जो टिकियापाड़ा का निवासी है।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

आखिरकार, शनिवार रात को सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के हठात कॉलोनी रेलवे सिग्नल रूम के पास आरोपी विशाल राउत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी हिरासत से चोरी हुई स्कूटी भी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी के मालिक सतपाल जिंदल को सूचना दी। जिसके बाद वे सिलीगुड़ी थाना पहुंचे। उन्होंने चोरी हुई स्कूटी वापस मिलने के बाद पुलिस का बाहर व्यक्त किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी विशाल राउत को रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। फिलहाल, पुलिस आगे की करवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *