राजगंज, 7 फरवरी(नि.सं)। ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ परियोजना के अंतर्गत राजगंज में एक साथ कई विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास किया गया। शनिवार को राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने राजगंज ब्लॉक के अंतर्गत चार ग्राम पंचायत शिकारपुर, पानीकौड़ी, मझियाली और सुखानी इलाके में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से इन कार्यों की आधारशिला रखी गई।
जानकारी के अनुसार, इन चारों क्षेत्रों में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों के आधार पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी (ड्रेन) व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की स्थापना सहित कई जनकल्याणकारी कार्य शामिल है।
इस अवसर पर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, सदस्य सर्वाणी धारा, बीडीओ सौरभ कांती मंडल, संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रभा कुजूर, पापिया सरकार, परिमल राय, सुमित दत्त, समाजसेवी अरिंदम बनर्जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
