शादी के नाम पर प्रेमिका के साथ सहवास और जानलेवा हमला करने के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 सितंबर(नि.सं.)। भक्ति नगर थाने की पुलिस ने शादी के नाम पर महिला के साथ सहवास और जानलेवा हमला करने के मामले में प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुब्रतो दे (33)है। वह भक्ति नगर थाना अंतर्गत आशीघर इलाके का निवासी है।


जानकारी मिली है कि रथखोला की रहने वाली 32 वर्षीय तलाकशुदा एक महिला को आशीघर के निवासी सुब्रतो दे के साथ वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के जरिए परिचय हुआ था। यह परिचय धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद महिला से सादी करने का झांसा देकर सुब्रतो दे ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब 4 वर्षों तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक था। लेकिन इस सितंबर महीने में उक्त महिला को पता चला कि सुब्रतो दे शादीसुदा है। इसके बाद सुब्रतो दे के इस धोखे के बारे में महिला ने पूछा तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

महिला ने आरोप लगाया कि गत11 सितंबर को सुब्रतो दे उसे एक सरप्राईज पार्टी के नाम नेपाली बस्ती स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो सुब्रतो दे के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान सुब्रतो दे ने उसके सिर पर बियर की बोतल से जानलेवा हमला किया। लेकिन वह वहां से किसी तरह से बचकर अपना इलाज करवाई। इतना ही नहीं सुब्रतो ने महिला को घटना का जिक्र किसी से न करने की धमकी भी दिया।


लेकिन महिला ने 19 सितंबर को अपने साथ हुए धोखे और जानलेवा हमला के खिलाफ भक्ति नगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच मेंं जुटी भक्ति नगर थाने की पुलिस बीते कल रात को आशीघर पाइपलाइन इलाके से आरोपी सुब्रतो दे को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *