शहर में चल रहा अवैध ऑनलाइन लॉटरी के कारोबार का खेल, तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,19 फरवरी (नि.सं.)। शहर में ऑनलाइन लॉटरी का गोराखधंधा जोरों से फलफूल रहा है। प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर ऑनलाइन लॉटरी का धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा है। सिलीगुड़ी के 29 नंबर वार्ड स्थित फुलेश्वरी इंडोर स्टेडियम संलग्न इलाके में शुक्रवार को लॉटरी की दुकान के पीछे ऑनलाइन लॉटरी का धंधा चल रहा था।


घटना की खबर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने दुकान में अभियान चलाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम संतोष कुमार गुप्त, सिद्धार्थ चक्रवर्ती और भोला मंडल है। दुकान से दो लैपटॉप, एक प्रिंटर और कुछ नकदी बरामद की गई है।

आज आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। वहीं, माकपा के विजयी उम्मीदवार शरदिंदु चक्रवर्ती इस घटना को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में ऑनलाइन लॉटरी का अवैध धंधा चल रहा है। यह धंधा लॉटरी की दुकान की आड़ में चल रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *