शमिक भट्टाचार्य सिलीगुड़ी में ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम में हुए शामिल

सिलीगुड़ी, 1 मार्च (नि.सं)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य रविवार सुबह सिलीगुड़ी के बिधान मार्केट में एक पारंपरिक चाय की दुकान पर आयोजित ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ विधायक शंकर घोष और सांसद राजू बिष्ट मौजूद थे। इस दिन कार्यक्रम को लेकर भाजपा समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। यह कार्यक्रम जनसंपर्क बढ़ाने के मकसद से किया गया था।
इस दौरान शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि नितिन नवीन आज कूचबिहार से पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेंगे। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।
जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, SIR मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के अंदर घबराहट बढ़ती जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि आम लोगों को कोई समस्या नहीं हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *