सिलीगुड़ी में बीजेपी उम्मीदवारों शंकर घोष ने किया नामांकन 

सिलीगुड़ी, 2 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी से उम्मीदवार आनंदमय बर्मन और फांसीदेवा से उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने भी नामांकन जमा किया।
इस दिन कंचनजंघा स्टेडियम के सामने से एक विशाल रैली निकाली गई, जो मल्लागुड़ी स्थित महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय तक पहुंची। यहीं शंकर घोष ने अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद शंकर घोष ने कहा कि यहां की जनता ही उनका आत्मविश्वास है। उन्होंने सिलीगुड़ी को “छोटी अयोध्या नगरी” बताते हुए कहा कि यहां के अधिकांश लोग तृणमूल से मुक्ति चाहते है। उनका दावा है कि इस बार सिलीगुड़ी में बीजेपी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी, जो हाल के समय में नहीं हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *