तृणमूल प्रत्याशी शंकर मालाकार ने नक्सलबाड़ी से शुरू किया प्रचार 

नक्सलबाड़ी, 18 मार्च (नि.स.)। प्रत्याशी के रूप में अपना नाम घोषित होने के अगले ही दिन शंकर मालाकार ने चाय बागान से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस ने शंकर मालाकार को प्रत्याशी चुना है। नाम घोषित होते ही मालाकार ने नक्सलबाड़ी के अटल चाय बागान के श्रमिकों के बीच जाकर उनसे वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों के साथ एक रैली भी निकाली।
इस दिन शंकर मालाकार ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार की विकास योजनाएं घर-घर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक ने इलाके में कोई काम नहीं किया। इस बार भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *