सिलीगुड़ी,10 मार्च (नि.सं.)। डामराग्राम इलाके में एक खाली कुआं में अचानक एक तेंदुआ गिर गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार डामराग्राम इलाके में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में है। बीते कल रात भी इलाके में एक तेंदुआ घुस आया और लोगों के घरों में घुसने की कोशिश करने लगा। जिसके डर से लोग अपने अपने घरों में बंद हो गए।
बताया गया है कि तभी अचानक वह तेंदुए एक खाली कुए में गिर गया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही आज सुबह सुकना वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नींद की दो गोली दाग कर तेंदुए को सुरक्षित बरामद किया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।