श्रीकेशव गोस्वामी गौड़ीय मठ की ओर से निःशुल्क श्रीधाम वृन्दावन दर्शन का आयोजन

गीता प्रचार समिति और शक्तिगढ़ श्रीकेशव गोस्वामी गौड़ीय मठ के संयुक्त पहल में होली के अवसर पर 108 जरूरतमंद लोगों के लिए श्री धाम वृन्दावन की निःशुल्क यात्रा का आयोजन किया गया है। आज सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन कर भक्ति वेदांत सज्जन महाराज ने इसकी जानकारी दी है।बताया गया है कि उन्हें 6 मार्च को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से वृन्दावन ले जाया जाएगा और 16 मार्च को सिलीगुड़ी लौटेंगे। उन्होंने कहा कि न सिर्फ सिलीगुड़ी बल्कि उत्तर बंगाल के विभिन्न स्थानों के श्रद्धालुओं को भी ले जाया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *